समस्या

 समस्या तो सभी गिनाते हैं,

समाधान बताओ तो जाने..

डूबोने को सभी तैयार बैठे हैं,

सहारा बनो तो जाने..

तुम तो हर काम में नुस्क निकाल देते हो,

कोई काम करो तो जाने..

मुद्दत बीत गई हैं तुम्हारी तारीफ़ सुनने को 

कभी तारीफ़ करो तो जाने..

चलो छोड़ो यार बीती बातों को बिसार देते हैं

तुम मिलो तो सही..

जिंदगी यूंही आसान हो जायेगी

तुम मिलो तो सही..

रास्ते यूंही आसान हो जायेंगे 

तुम चलो तो सही..!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बातें 'हक़' की